{"_id":"68efe8e4ad2f144bbe0840aa","slug":"minister-anil-vij-targeted-congress-ambala-news-c-36-1-amb1001-151473-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Thu, 16 Oct 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जैसे पक्षी को अंधेरे से डर लगता है, वैसे ही कांग्रेस को आरएसएस से डर लगता है, क्योंकि आरएसएस धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने की उनकी नीति को समाप्त करती है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष के झूठे आरोपों से विचलित नहीं होगी। विज बुधवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि आरएसएस देशभक्ति, अनुशासन और नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देती है, जबकि कांग्रेस जैसी पार्टियां समाज को धर्म और जातियों में बांटकर राजनीति करती हैं।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से हरियाणा में नशा माफियाओं के बढ़ते जाल को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि नशे के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई मौजूदा भाजपा सरकार कर रही है, उतनी पहले किसी सरकार ने नहीं की।