{"_id":"6922e4ac9127c961de09759e","slug":"minister-anil-vij-suspended-the-female-police-officer-for-misbehave-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: किन्नर से बदसलूकी महिला पुलिसक्रमी को पड़ी भारी, मंत्री अनिल विज ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: किन्नर से बदसलूकी महिला पुलिसक्रमी को पड़ी भारी, मंत्री अनिल विज ने किया निलंबित
Sun, 23 Nov 2025 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:11 PM IST
सार
मंत्री अनिल विज अपने शास्त्री कॉलोनी आवास पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान एक किन्नर उनके समक्ष पेश हुई और उन्होंने महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा फोन पर किए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी।
विज्ञापन
विस्तार
विज्ञापन
किन्नर से बदसलूकी करने पर हरियाणा के उर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री ने महिला पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस मामले में अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने भी जांच की बात कही है। ऐसे में अब बदसलूकी करने वाली महिला सिपाही कर्मचारी की मुश्किल बढ़ने वाली है, क्योंकि ऑडियो में महिला कर्मचारी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
दरअसल शनिवार को मंत्री अनिल विज अपने शास्त्री कॉलोनी आवास पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान एक किन्नर उनके समक्ष पेश हुई और उन्होंने महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा फोन पर किए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी। जब किन्नर ने फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो मंत्री को सुनाई तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत प्रभाव से एसपी को महिला पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। इस दौरान मंत्री ने एसपी से कहा, पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए है।
विज्ञापन
लोग दुखी व परेशान होकर ही उनके पास जाते हैं, अगर पुलिस ही लोगों के साथ दुर्व्यवहार करेगी तो जनता कहां जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों का इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन