फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij said Rahul Gandhi is Pakistan spokesperson send him pak

'राहुल गांधी पाक प्रवक्ता ': ऑपरेशन सिंदूर...राहुल को बस में भरकर पाकिस्तान ले जाएं, विज का क्यों फुटा गुस्सा?

Fri, 20 Jun 2025 03:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

हरियाणा सरकार के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज अपने तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें पाकिस्तान का प्रवक्ता कह दिया।  

विज्ञापन
Minister Anil Vij said Rahul Gandhi is Pakistan spokesperson send him pak
अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पाकिस्तानी मीडिया में बार-बार आने पर राहुल गांधी को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताया। विज वीरवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि हिंदुस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कुछ नहीं किया, राहुल गांधी बस में भरकर पाकिस्तान ले जाएं और दिखाकर लाएं कि कैसे हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का एयरबेस तबाह किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं यमुनानगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार त्यागी ने गन पॉइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाया, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी इस काम में ट्रेंड है। कांग्रेसियों का इतिहास निकाल कर देख लो इन्होंने किस-किस तरह के गुल खिलाएं हैं। दादागिरी, गुंडागर्दी, बदमाशी सब इन्ही के आशीर्वाद से हो रही है।
विज्ञापन




रोडवेज चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स पर विचार
हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर का रिफ्रेशर कोर्स होगा, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह विचार कर रहे हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर ट्रैफिक नियमों को लेकर रोडवेज चालकों को रिफ्रेशर कोर्स करवाएं जाएंगे। परिवहन मंत्री विज ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर बड़ी जिम्मेवारी से हरियाणा के हजारों-लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed