Haryana: वक्फ संशोधन विधेयक पर मंत्री अनिल विज का बयान, बोले- तत्कालीन सरकार ने अपनाई थी तुष्टिकरण की नीति
वक्फ संशोधन विधेयक 2023 को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। वहीं, विपक्षी दल इस संशोधन को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा मंत्री अनिल विज ने भी बयान दिया है।
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस अधिनियम में संशोधन किया गया है। विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने तुष्टिकरण की नीति के तहत वक्फ अधिनियम में संशोधन किया था। मंत्री विज ने कहा कि अगर यह कानून इसी तरह जारी रहता तो एक दिन वक्फ बोर्ड पूरे भारत पर दावा कर सकता था।
#WATCH | On #WaqfAmendment Bill, Haryana Minister Anil Vij says, "...It is not that this bill has been amended for the first time. In 2013, for appeasement, the Congress government amended the Waqf Act... If this law had continued, one day, the Waqf Board could have claimed the… pic.twitter.com/iHJT3xS8bg
— ANI (@ANI) April 3, 2025