फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij demands from HSVP to build sector near Ambala Ring Road

Ambala News: मंत्री अनिल विज की एचएसवीपी से मांग अंबाला रिंग रोड के पास बनाएं सेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Vij demands from HSVP to build sector near Ambala Ring Road
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला में रिंग रोड के पास कई भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों में अवैध कॉलोनियां भी काटने की ग्रामीणों से शिकायतें मिल रही हैं।
ऐसी ही शिकायतें जब ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के सामने आईं तो उन्होंने देरी न करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अंबाला रिंग रोड के इर्द गिर्द जमीन पर सेक्टर काटने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पत्र में कहा कि रिंग रोड के पास की जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर है। यह कॉलोनी काट देते हैं फिर यहां लोग प्लॉट लेकर फंस जाते हैं। उन्हें सरकार की बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। यहां सेक्टर बनने से कानूनी तौर पर लोग जमीन ले सकेंगे।
विज्ञापन

सर्वेक्षण करने के दिए निर्देश : मंत्री विज ने जल्द से जल्द सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह बताया जाए कि कहां-कहां और कितने महत्वपूर्ण सेक्टर बन सकते हैं। अंबाला कैंट में एचएसवीपी के तीन जिनमें 32, 33 व 34 सेक्टर हैं, जिनमें कई प्लॉट खाली पड़े हैं। हालांकि अगर छावनी में सेक्टर बढ़े तो यहां संपत्तियों की कीमत और बढ़ सकती है वहीं शहर को विस्तार मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed