{"_id":"62168c6ae2580c1c4e56bf81","slug":"mini-secretariat-swimming-pool-sports-hostel-will-soon-get-gift-vij-ambala-news-knl99933950","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय, स्वीमिंग पूल स्पोर्ट्स हॉस्टल की जल्द मिलेगी सौगात : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय, स्वीमिंग पूल स्पोर्ट्स हॉस्टल की जल्द मिलेगी सौगात : विज
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज को पुष्प गुच्छे भेंटकर उनका आभार जताते क्रिश्चियन कब्रिस्तान अंबाला कमेटी क
- फोटो : Ambala
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार लघु सचिवालय, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल और स्पोर्ट्स हॉस्टल जल्द ही जनता को समर्पित होंगे। इसकी जानकारी खुद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बुधवार को अपने निवास स्थान पर पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। जल्द ही उन्हें कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री विज ने कहा कि जनता को एक ही छत के नीचे सुविधाएं मिलें, इसे ध्यान में रखते हुए लघु सचिवालय का निर्माण किया गया है। अब निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। इसे जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में पानी भरा जा रहा है और शेष कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। जल्द से जल्द स्वीमिंग पूल को चालू किया जाएगा।
इसके अलावा मंत्री विज ने सिविल अस्पताल परिसर और बाउंड्री वॉल पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होेंने बैठक में टांगरी बांध रोड को घसीटपुर से जोड़ने की योजना, घसीटपुर, नन्हेड़ा, मच्छौंडा व शाहपुर में रेलवे ओवर और अंडर ब्रिज, करधान रोड एवं अन्य परियोजनाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
अंबाला क्रिश्चियन कब्रिस्तान कमेटी ने जताया आभार
अंबाला क्रिश्चियन कब्रिस्तान की दीवार के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने पर क्रिश्चियन कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष एल्डर सेम्युअल, कोषाध्यक्ष फादर पाटरस मुंडू, सदस्य फादर एंथनी, कान्वेंट एंड जीजस मैरी स्कूल से सिस्टर डोमिनिक, मदर टेरेसा होम से सिस्टर विक्टोरियन ने गृहमंत्री अनिल विज का आभार जताया।
सुनीं जनता की शिकायतें
रोहतक से आई महिला ने गृह मंत्री के समक्ष फरियाद देते हुए कहा कि उसका पति लापता है। विज ने रोहतक एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी प्रीत नगर निवासियों ने नाले में सफाई व पेयजल आपूर्ति को लेकर शिकायत की। इस पर विज ने नप ईओ और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।- फोटो : Ambala