फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Millions were blown away from the house of the family who had gone to enroll their daughter in Patiala University

Ambala News: पटियाला यूनिवर्सिटी में बेटी का दाखिला कराने गए परिवार के घर से लाखों उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Millions were blown away from the house of the family who had gone to enroll their daughter in Patiala University
अंबाला। पटियाला यूनिवर्सिटी में बेटी का दाखिला करवाने के लिए गए परिवार के न्यू प्रीत नगर स्थित मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये के जेवरात सहित 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जैसे ही परिवार घर लौटा तो दरवाजे का लॉक टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में इलाका पुलिस को सूचित किया और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित के अनुसार करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। न्यू प्रताप नगर निवासी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पटियाला यूनिवर्सिटी में गया था। रात आठ बजे घर लौटे थे। देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


स्टोर की अलमारी से सोने की दो चेन, सोने का एक कड़ा, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की बालियां, चार जोड़े टॉप्स, सोने के 6-7 कोके, सोने की सात अंगूठी, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, चांदी की तीन जोड़ी पायल, चांदी के आठ सिक्के, पांच तोला टुकड़ा चांदी, चांदी की दो चुटकियां और 70 हजार कैश गायब मिला। उधर, पुलिस ने भी इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed