फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Millers complained to the Deputy Commissioner for not distributing fortified rice kernels

फोर्टिफाइड राइस कर्नेल वितरण न होने पर मिलर्स ने उपायुक्त को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Millers complained to the Deputy Commissioner for not distributing fortified rice kernels
फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (चावलों में डालने वाले जाने पोषक तत्व) का सही वितरण न होने पर राइस मिलर्स ने इसकी शिकायत उपायुक्त को दी है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने मौके पर ही डीएफएससी को फोन पर सही तरीके से फोर्टिफाइड राइस कर्नेल वितरित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान विनोद अग्रवाल व अन्य ने बताया कि दिसंबर माह में जिले भर के राइस मिलर्स को 500 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल देना निर्धारित किया गया है। इसमें से अभी तक 115 मीट्रिक टन अंबाला में आ भी चुका है। मगर, डीएफएससी की ओर से यह राइस कर्नेल सिर्फ 10 से 15 राइस मिलर्स को ही दिया गया है। जबकि बाकी राइस मिलर्स अभी भी खाली बैठे हैं। इस कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। सही समय पर फोर्टिफाइड राइस कर्नेल न मिलने पर ही वह उपायुक्त कार्यालय आए हैं।
विज्ञापन

लोड करने में लग रहा समय
उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड राइस कर्नेल न मिलने के कारण चावलों की सीएमआर में भी देरी हो रही है। इससे सीधे पर तौर पर सरकार को ही नुकसान हो रहा है। राइस मिलर्स का कहना है कि वह इस समय सैकड़ों गाड़ियां लगा कर खड़ी कर सकते थे। मगर, अभी केवल 20 से 30 गाड़ियों में ही सामान डाला गया है। अगर सरकार सही समय पर फोर्टिफाइड राइस कर्नेल दे तो मीलिंग का कार्य भी उसी तरीके से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्टिफाइड राइस कर्नेल वितरित करने के लिए ठेकेदार को लिस्ट दी गई थी। इसी कारण यह दिक्कत आई है। अब ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह जो भी ट्रक आता है उसे मेरे पास लेकर आए। इसके बाद ही इसे आगे वितरित करें।
-बलवान, डीएफएससी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed