फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Middle aged man attacked with bar in land dispute

Ambala News: जमीन विवाद में अधेड़ पर सरिया से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man attacked with bar in land dispute
मुलाना। टमनौली गांव में बाड़े की जमीन पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अधेड़ पर सरिया से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने अधेड़ के मुंह पर कढ़ा मारा जिसके बाद उसका एक दांत टूट गया। परिजन घायल अधेड़ को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहंचे। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया। मुलाना के टमनौली गांव निवासी रमेश ने बताया कि गांव में उनका आठ मरले का बाड़ा है। जिसे उसके भाई देवीचंद ने चंडीगढ़ के मालिक से खरीदा था और इस जमीन को भाई देवीचंदी ने अपनी पत्नी के नाम से रजिस्ट्री भी करवा दी थी। घायल के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने बुधवार को बाड़े में ट्रेक्टर चला दिया। इस सूचना के बाद रमेश की पुत्रवधू व अन्य वहां आ गए। वह भी उनके पीछे बाड़े में चला गया और पुत्रवधू व अन्य को वहां से वापस आने के लिए कहने लगा। इसी दौरान आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने रमेश पर सरिया से हमला कर घायल कर दिया। फिर दूसरे व्यक्ति ने घायल के मुंह पर कढ़ा मारकर दांत तोड़ दिया। यह देख परिजन घायल को लेकर तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed