फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Message to save the environment conveyed through plays and songs.

Ambala News: नाटक व गीतों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Message to save the environment conveyed through plays and songs.
अंबाला। जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा चार के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। सभा की शुरुआत प्रेरणादायक भाषण, कविता और समूह गीत से हुई। इसके बाद छात्रों ने एक लघु नाटिका के जरिए जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव और पेड़-पौधों के महत्व को बखूबी दर्शाया। प्रधानाचार्या ऋतु घई ने कहा कि प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
विज्ञापन



एचटेट में धांधली युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़ : माकपा
नारायणगढ़। नीट परीक्षा से सबक न लेते हुए हरियाणा सरकार ने एचटेट परीक्षा में भी भारी लापरवाही बरती है। यह आरोप लगाते हुए भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 4 और 5 जुलाई को हुई परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं की कड़े शब्दों में निंदा की है। माकपा जिला सचिव सतीश सेठी ने कहा कि रेवाड़ी, चरखी दादरी और कैथल सहित कई केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सील पहले से टूटी मिली और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर भी मैच नहीं खाए। सेठी ने कहा कि सरकार के एआई सर्विलांस के दावे कागजी साबित हुए हैं। माकपा ने मांग की है कि प्रभावित हुई एचटेट लेवल-3 समेत सभी विवादित परीक्षाओं की न्यायिक जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और बिना अतिरिक्त फीस के दोबारा पारदर्शी परीक्षा आयोजित कर अभ्यर्थियों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed