{"_id":"61269f128ebc3e0b04438678","slug":"merit-reached-98-4-percent-in-pharmacy-only-45-out-of-114-will-get-seats-ambala-news-knl810949193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी में 98.4 प्रतिशत पहुंची मेरिट, 114 में से 45 को ही मिलेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी में 98.4 प्रतिशत पहुंची मेरिट, 114 में से 45 को ही मिलेगी सीट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉलीटेक्निक में फार्मेसी में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे तकनीकी शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अंबाला जिले में उच्च मेरिट 98.4 प्रतिशत रही।
बता दें कि जिले में दो पॉलीटेक्निक में से केवल कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में ही फार्मेसी है, जिसमें 45 सीटों पर दाखिला होना है, जबकि पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने वाली 114 आवेदकों की मेरिट लिस्ट तकनीकी शिक्षा विभाग ने जारी की है। कटऑफ लिस्ट में शामिल उन्हीं 45 छात्राओं को पहली काउंसलिंग में मौके मिलेगा जो आज यानी वीरवार तक काउंसलिंग फीस भरेंगी। छात्रों को कटऑफ की सूचना तकनीकी शिक्षा विभाग ने फोन पर मैसेज कर दी है।
आज जारी होगी इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों की लिस्ट
आज इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों की लिस्ट भी तकनीकी विभाग जारी कर देगा। विभाग ने कटऑफ जारी करने के लिए शाम पांच बजे का समय रखा है। जिले की इंजीनियरिंग की 860 सीटों पर दाखिले के लिए 1,411 आवेदकों ने आवेदन किया है। जिन आवेदकों को कटऑफ आने का इंतजार है। क्योंकि कटऑफ जारी होने के बाद ही पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी और छात्र पॉलीटेक्निक में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में फार्मेसी केवल कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक में ही है, इसीलिए केवल इसी पॉलीटेक्निक के लिए मेरिट लिस्ट जारी हुई है। सभी छात्राओं के फोन पर मैसेज पहुंच गए हैं। इसमें मेरिट 98.4 प्रतिशत रही है। आज से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- रणवीर, प्राचार्य, कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक, अंबाला सिटी।