फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Merit of Government Polytechnic today, admission from 5th

Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी की मेरिट आज, दाखिले पांच से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Merit of Government Polytechnic today, admission from 5th
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर मैन्युअल काउंसलिंग के लिए शनिवार को मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी पांच अगस्त से संस्थान में बची सीट पर दाखिले ले सकेंगे। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि पांच अगस्त सुबह 10 बजे आरक्षण लागू रहते हुए सभी वर्गों के लिए (आरक्षित व गैर आरक्षित) संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन

इसी तरह छह अगस्त सुबह 10 बजे ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी को छोड़कर आरक्षित वर्गों की जो सीट खाली रह जाएगी, उनको हरियाणा जनरल कैटेगरी में बदल दिया जाएगा और संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी। इसी दिन 6 अगस्त दोपहर बाद दो बजे जो सीट खाली रहेगी, उन सभी को ओपन कर दिया जाएगा और बिना किसी आरक्षण के संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन

इन कोर्स में इतनी सीट बची
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर में आर्किटेक्चर में 33, ऑटो मोबाइल में 20, सिविल में 45, कंप्यूटर में 12, इलेक्ट्रिकल में 10, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन में 19, मेकेनिकल में 39, प्लास्टिक में 35 सीट बची हैं। इन सीट के अतिरिक्त 95 सीट स्वीकृत सीट से अलग हैं। इनमें केएम की 30, टीएफडब्ल्यू सात, ईडब्ल्यूएस 42, पीएम केयर श्रेणी के लिए 16 सीट आरक्षित हैं। इन सभी सीट को इसी काउंसलिंग से संबंधित वर्ग से भरा जाएगा। संस्थान में 8 कोर्स में 600 सीट हैं। इनमें से करीब 425 सीट भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज और फीस
शहर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि संस्थान में होने वाली मैन्युअल काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, 5200 रुपये फीस लड़कियों व टीएफडब्ल्यू वर्ग के लिए 3700 रुपये और दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपनी रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी देर से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed