{"_id":"620d4dbb5c637d15d6260356","slug":"mercury-rises-maximum-temperature-reaches-23-degrees-ambala-news-knl99190862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ा, 23 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ा, 23 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित पटेल पार्क में खेलते बच्चे व धूप का आनंद लेते लोग
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। फरवरी खत्म होने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेज धूप ने लोगों को सर्दी से काफी राहत दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो वाले आने वाले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ-साथ रात की ठंड भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा जोकि आने वाले एक सप्ताह में बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को छुट्टी होने के कारण लोग पार्कों में बच्चों के साथ घूमने के लिए निकले, जहां बच्चे झूला झूलते हुए मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं अन्य लोग धूप में आराम फरमा रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
धूप निकलने से फसलों को मिलेगा लाभ
पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। ऐसे में अब पिछले कई दिनों से निकल रही धूप को देखते हुए किसान थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं जिन खेतों में पानी जमा हो गया है, उनसे पानी निकालने में भी किसानों को अब आसानी हो रही है। वह अपनी फसलों को थोड़ा बहुत बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय फसलों को पीलेपन से बचाने के लिए उसमें यूरिया का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। यह फसलों को हरा भरा होने में काफी हद तक मदद करेगा और फसल पूरी तरह खराब होने से बच जाएगी।