फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mercury drops 9 degrees, four days holiday extended

Ambala News: 9 डिग्री लुढ़का पारा, चार दिन की बढ़ी छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops 9 degrees, four days holiday extended
अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद
- कोहरे के कारण शून्य रही दृश्यता, ठंड में ठिठुर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अब तक सर्दी के सीजन में बुधवार सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को ही सबसे ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। अंबाला जिले में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों ने शीतकालीन अवकाश को 19 जनवरी तक बढ़ा दिया है। जबकि प्रशासन के निर्देश पर 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किए गए थे।
सुबह से शाम तक घना कोहरा छाने से परिवहन व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बसें तीन से चार घंटे देरी से पहुंच रही हैं तो बुधवार को 17 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। शीतलहर चलने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। कई जगहों पर लोग आग जलाकर गर्माहट लेते नजर आए। ठंड का असर इतना रहा है कि जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम रही। इसी तरह बस व ट्रेन भी घने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 9.0 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री डिग्री था।
विज्ञापन

25 बसें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचीं
मंगलवार रात घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई। जिससे अंबाला से गुजरने वाले लंबे मार्ग अंबाला-दिल्ली, अंबाला-जालंधर, अंबाला से हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, नारनौल और अमृतसर रूट की करीब 25 बसें निर्धारित समय से तीन से चार घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंचीं। इस देरी के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में बस अड्डों पर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रात भर छाए घने कोहरे के कारण सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हो या राज्य राजमार्ग, हर जगह स्थिति एक जैसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस अड्डे पर नहीं इंतजाम
- पानीपत निवासी विनोद ने बताया कि उन्हें कालका जाना था, इसलिए वह मंगलवार रात छावनी बस अड्डे पर आए थे, लेकिन अचानक घना कोहरा छा गया। बस अड्डे पर ठंड से बचने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
रात में नहीं मिली बस
- देहरादून निवासी रजत ने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से छावनी बस अड्डे आए थे, उन्हें हिमाचल जाना था, लेकिन रात में बस न होने के चलते वह बस अड्डे पर ठंड में ठिठुरते रहे।

600 लोग ही पहुंचे उपचार कराने
ठंड का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में आम दिनों में 1500 लोगों की ओपीडी रहती है मगर बुधवार को 600 लोग ही उपचार लेने पहुंचे। वहीं अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में 2000 लोग रोजाना दिखाने आते हैं, यहां पर 1250 लोग ही दिखाने पहुंचे। इसके साथ ही दवाओं के काउंटरों पर भी भीड़ नहीं दिखी। ठंड का असर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्दी और कोहरे के कारण सुबह व रात्रि के समय ट्रक चालक वाहन नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें धूप निकलने का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके कारण गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर शशीकांत शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में माल भेजने में सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। अब गाड़ी को निकलने में एक दिन का समय लग रहा है। ट्रांसपोर्टर देवी राम ने बताया कि सर्दी के चलते लेबर व चालक दोनों ही नहीं मिल रहे हैं। अक्सर रात्रि में ही गाड़ियां निकल जाती हैं मगर यह काम अभी नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही हादसों का डर हरदम रहता है।

पहाड़ों से भी ठंडा अंबाला का दिन
मसूरी- 16.6
शिमला- 16
जम्मू- 16

17 के बाद बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने के आसार हैं। जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।

-----
एक सप्ताह के तापमान की स्थिति (डिग्री में)
8 जनवरी 11.6 8.6

9 जनवरी 15.8 6.4

10 जनवरी 17.0 6.0
11 जनवरी 14.4 5.5
12 जनवरी 12.1 4.5
13 जनवरी 15.3 4.2
14 जनवरी 9.0 4.9

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर ठंड में ठिठुर रहे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed