{"_id":"691b83414e26d1c5820d21d4","slug":"mehbooba-mufti-is-the-mother-of-militants-anil-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-153205-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां : अनिल विज
Tue, 18 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
- फोटो : खैराबाद सीएचसी का निरीक्षण के दौरान पर्चे जांचते डीएम।
अंबाला। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने उग्रवाद का समर्थन किया है। वह वास्तव में महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां हैं, जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही हैं। विज ने कहा कि इसका मतलब क्या कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे। महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादी घटना को कश्मीर के लोगों की आवाज बताया है।
कांग्रेस में नकली और झूठे नेता
बिहार चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर आयोजित समीक्षा बैठक पर तंज कसते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को समीक्षा करने की जरूरत नहीं है, यह नकली और झूठे नेता हैं, इनके ऊपर जनता विश्वास नहीं करती। वहीं प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं।