फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mehak and Kirti made their place in gymnastics

Ambala News: जिम्नास्ट में महक और कीर्ति ने बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mehak and Kirti made their place in gymnastics
अंबाला। जिम्नास्टिक में अंबाला ही नहीं रोहतक की खिलाड़ी भी अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में प्रैक्टिस कर अपना और अपने अभिभावक का नाम रोशन कर रही हैं। मौजूदा समय में नेशनल खिलाड़ी महक और कीर्ति फारुखा खालसा स्कूल से पढ़ाई कर रही है। अब दोनों खिलाड़ी गुजरात के सूरत में होने वाली एसजीएफआई स्कूल नेशनल खेलने के लिए जाएगी।नेशनल खिलाड़ी महक ने बताया कि वह रोहतक की निवासी है और छह साल से वह जिम्नास्टिक कर रही है, डेढ़ साल से अंबाला में रह रही है और फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। जब वह पहली कक्षा में थी तक रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम में साढे़ चार साल तक जिम्नास्टिक की। इसके बाद वह अंबाला में आ गई।
विज्ञापन

महक की उपलब्धि
स्टेट में उसके तीन मेडल है, वह तीन बार नेशनल खेल चुकी है जिसमें 2022 में हैदराबाद, 2023 कोलकाता और 2024 दिल्ली में जिसमें उसकी भागीदारी रही। इसके अलावा 2024 में खेल महाकुंभ में तीसरे स्थान पर, वार हीरोज स्टेडियम में जिलास्तर पर दूसरा स्थान, जूनियर नेशनल के लिए सेलेक्ट हुई अब वह एसजीएफआई स्कूल नेशनल खेलने गुजरात के सूरत जाएंगी।
विज्ञापन

रोहत के गांव मदीना निवासी कीर्ति दांगी ने बताया कि वह जिम्नास्टिक में आर्टिस्टिक की खिलाड़ी है, चार साल पहले पीटीआई के कहने पर जिम्नास्टिक खेलना शुरू किया था। पहले रोहतक के स्टेडियम में कोच नरेश कुमार से जिम्नास्टिक सीखी। इसके बाद वह अंबाला में जिम्नास्टिक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति की उपलब्धि
2022 में रोहतक में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक, 2023 में जिलास्तर पर स्वर्ण पदक, 2024 में जिलास्तर पर स्वर्ण पदक, 2022 में अंबाला में स्कूल स्टेट में दो कांस्य पदक, 2023 में अंबाला में स्कूल स्टेट में एक रजत पदक, 2024 में अंबाला में स्कूल स्टेट में दो कांस्य पदक, 2023 में दिल्ली में नेशनल खेला भागीदारी, , 2022 में अंबाला में खेलो हरियाणा में कांस्य पदक, 2023 में खेल महाकुंभ में एक कांस्य पदक, 2024 में खेल महाकुंभ में एक कांस्य पदक, 2022 में स्कूल स्टेट में आल राउंडर दूसरा स्थान, 2023 स्कूल स्टेट में ऑल राउंडर भागीदारी, 2024 स्कूल स्टेट में ऑल राउंडर तीसरा स्थान। जूनियर के लिए सेलेक्ट हुई। अब एसजीएफआई स्कूल नेशनल खेलने गुजरात के सूरत जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed