{"_id":"6a85f58f99af418c4508353d","slug":"mega-block-on-ghaziabad-meerut-section-rail-traffic-to-remain-suspended-for-over-two-hours-on-september-8-and-29-ambala-news-c-36-1-amb1001-168110-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गाजियाबाद-मेरठ सेक्शन पर मेगा ब्लॉक, 8 और 29 सितंबर को दो घंटे से ज्यादा ठप रहेगा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गाजियाबाद-मेरठ सेक्शन पर मेगा ब्लॉक, 8 और 29 सितंबर को दो घंटे से ज्यादा ठप रहेगा रेल यातायात
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर समपार संख्या-50 के स्थान पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जाएगा। इस कारण रेलवे ने 8 और 29 सितंबर को दो पावर और ट्रैफिक ब्लॉक मंजूर किए हैं।
इस दौरान अप और डाउन दोनों लाइनों पर एक साथ 4 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। कुछ गाड़ियों को रास्ते में रोककर पुन: चलाने का फैसला किया है।
-- --
ट्रेनों के बदले मार्ग
ट्रेन नंबर 14304 हरिद्वार-दिल्ली 8 और 29 सितंबर को यह ट्रेन टपूकड़ा-शामली-दिल्ली मार्ग से परिवर्तित की जाएगी। यह गाड़ी नंगला, देवबंद, मोरना, मंसूरपुर, खतौली, दरियापुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोहिउद्दीनपुर, गंगनहर, गाजियाबाद और साहिबाबाद (कुल 13 स्टेशन) पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14332 कालका-दिल्ली 8 और 29 सितंबर को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह गाड़ी नंगला, देवबंद, मोरना, मंसूरपुर, खतौली, सकौती टिफरा, दरियापुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ कैंट, परतापुर, मेरठ सिटी, मोहिउद्दीनपुर, गंगनहर, गंगनहर के आगे अन्य संबंधित (16 स्टेशन) पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
रास्ते में रोकी जाएंगी गाड़ियां
ट्रेन नंबर 14521 दिल्ली-अंबाला 8 और 29 सितंबर को गंगनहर और मेरठ सिटी के बीच 50 मिनट रोकी जाएगी। इसी प्रकार 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश 6 और 27 सितंबर को 45 मिनट, 12903 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर 7 और 28 सितंबर को बीच रास्ते 10 मिनट तक रोकी जाएगी। ब्लॉक अवधि के दौरान माल यातायात को भी आवश्यकतानुसार नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा।