फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Medical done even on holidays

Ambala News: अवकाश के दिन भी हुए मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Medical done even on holidays
जांच करवाने के लिए ओपीडी के बाहर खड़े उम्मीदवार, संवाद।
अंबाला सिटी। बिजली निगम और वीएलडीए के लिए चयनित उम्मीदवारों का शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन मेडिकल हुए। इसमें शनिवार को 150 के करीब उम्मीदवारों के मेडिकल किए। रविवार को भी सुबह से ही उम्मीदवार अपने कागज लेकर ओपीडी के चक्कर लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इस टेस्ट में उम्मीदवार को मनोरोग विशेषज्ञ, दंत रोग चिक्तिसक, त्वचा रोग विशेषज्ञ, सर्जन, कान, नाक, जीभ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑर्थो, पेशाब व खून संबंधी जांच, ईसीजी व अन्य जरूरी जांच करवानी होती है। इन सब जांच के बाद ही उम्मीदवार को मेडिकल प्रमाण पत्र दिया जाता है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर चिकित्सकों की डयूटी लगाई थी। सोमवार को विभागों के उम्मीदवारों को नियुक्ति देनी है। जिसके चलते चिकित्सकों को रविवार को भी डयूटी पर तैनात किया था।
विज्ञापन

बिजली निगम के सप्लाई अभियंता के तौर पर भर्ती हुए यूनीक कुमार ने बताया कि वह मेडिकल के लिए सढौरा से आया है। उसे बताया गया था कि सुबह 9 बजे से ही मेडिकल के लिए जांच शुरू हो जाएगी। दोपहर साढ़े तीन बजे उसका मेडिकल जांच हो गई थी। लेकिन सीएमओ कार्यालय में उन्हें प्रमाण पत्र मिलने में थोड़ी देर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित कुमार ने बताया की उसकी भी बिजली विभाग में नौकरी लगी है जिसके लिए उसे मेडिकल करवाना है। वह भी सुबह 10 बजे से सिटी नागरिक सिविल अस्पताल में आया है। उसका मेडिकल भी शाम पांच बजे तक हुआ।

वर्जन
विभाग की ओर से सुबह से ही उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी तैनात किया है। उम्मीदवार कम ही संख्या में मेडिकल के लिए पहुंच रहे है।
डॉ अदिति, आरएमओ, अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed