Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor's post is vacant, House meeting is not happening, development work is stopped

Ambala News: मेयर पद खाली, नहीं हो रही हाउस की बैठक, रुके विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mayor's post is vacant, House meeting is not happening, development work is stopped
शहर के नदी मोहल्ला से सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठा कूड़ा। संवाद
अंबाला सिटी। मेयर शक्ति रानी शर्मा के विधायक बनने के नगर निगम में मेयर का पद खाली हो गया है। अब इस पद के खाली होने के कारण शहर के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है, क्योंकि अभी तक हाउस बैठक नहीं हुई है। शहर में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक भी डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठ रहा। यही नहीं शहर के नए प्रोजेक्ट को भी अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा। पार्षद भी हाउस की बैठक न होने के कारण सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही मेयर पद का कार्यभार भी जल्द सौंपने के लिए कह रहे हैं ताकि निगम के कार्यों को गति मिल सके और शहर में विकास हो सके।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने भी बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब जल्द ही निगम हाउस बैठक हो सकती है। दूसरी तरफ मेयर का कार्यकाल 10 जनवरी 2026 तक करीब 15 माह का बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---13
कोट्स
हाउस की बैठक न होने के कारण अभी तक मेयर पद का कार्यभार किसी को नहीं मिल पाया है। निगम अधिकारियों को जल्द ही हाउस की बैठक बुलानी चाहिए। बैठक न होने के कारण शहर में कोई भी कार्य नहीं हो रहा। स्ट्रीट लाइट की स्थिति खराब है। सड़कें भी टूटी हैं। शहर में नया कार्य भी कोई शुरू नहीं हो पाया है। सेक्टरों की हालत भी खराब है।
पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद।
फोटो---15
कोट्स

निगम आयुक्त ने बुधवार को चार्ज लिया है। हाउस की बैठक करवाने को लेकर उनसे मिला जाएगा। जल्द ही हाउस बैठक करवाई जाएगी ताकि शहर की विकास योजनाओं को गति मिल सके। बैठक होने पर ही खाली पड़े मेयर पद का चार्ज सीनियर डिप्टी मेयर को मिलेगा। हाउस बैठक होने पर ही आगे के कार्यों पर मोहर लगेगी। अभी पिछले कार्य ही चल रहे हैं।

संदीप सचदेवा अधिवक्ता, मनोनीत पार्षद।
फोटो---14
कोट्स

मेयर का पद खाली होने से शहर का विकास अधर में लटक गया है। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट नहीं लग पा रही। बेसहारा गोवंश सड़कों पर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। जल्द हाउस की बैठक बुलानी चाहिए ताकि शहर के लोगों को परेशानी न हो और विकास को गति मिल सके। शहर की स्थिति सुधर सके।

राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
वर्जन

निगम हाउस की बैठक जल्द बुलाने के लिए गुरुवार को आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। बैठक होने के बाद शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर की तस्वीर को बदला जाएगा। एक्ट में लिखा हुआ है कि अगर मेयर लीव पर जाती हैं या रिजाइन करती है तो सीनियर डिप्टी मेयर कार्यवाहक मेयर के तौर पर साइनिंग अथॉरिटी होता है।


मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर।
वर्जन
नगर निगम में आज कार्यभार संभाला है। इन सभी बिंदुओं पर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कवायद की जाएगी।
-सचिन गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम

शहर के नदी मोहल्ला से सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठा कूड़ा। संवाद

शहर के नदी मोहल्ला से सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठा कूड़ा। संवाद

शहर के नदी मोहल्ला से सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठा कूड़ा। संवाद

शहर के नदी मोहल्ला से सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed