{"_id":"658483f91a51a1bb590b2d7b","slug":"mayank-first-in-speech-competition-ambala-news-c-36-1-amb1003-15584-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में मयंक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में मयंक प्रथम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल की ओर से महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद, नारा-लेखन, निबंध लेखन, पीपीटी, नाटक मंचन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बीएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने नारी स्वाभिमान, दुष्कर्म, दहेज प्रथा, नागरिकता संशोधक, विधेयक, स्वयं सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बालविवाह जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
भाषण प्रतियोगिता में मयंक प्रथम, रीमा द्वितीय, सुखवर्षा तृतीय रही। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में मयंक व रीमा प्रथम, अभिषेक व सारिका द्वितीय, दैविक व प्राची तृतीय, कविता पाठ प्रतियोगिता में राखी प्रथम, मयंक द्वितीय, पलमीत कौर तृतीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, प्रिय द्वितीय, नेहा तृतीय, नारा लेखन प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, श्रुति कुमारी द्वितीय, आंचल गोयला तृतीय, पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में राखी प्रथम, प्राची द्वितीय, छाया तृतीय, पेटिंग प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय, आंचल गोयला तृतीय, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में मयंक प्रथम, नेहा द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। इसी तरह नाटक मंचन प्रतियोगिता में अभिषेक और टीम प्रथम, मयंक व टीम द्वितीय रहे।
अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली के नेतृत्व में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निरूपमा कोहली ने की। सह अध्यक्ष प्रो. पूजा धीमान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कौशिक, डॉ. पूजा, प्रो. पवन, प्रो. नेहा, प्रो. ममता, प्रो. पूजा धीमान, प्रो. श्रुति और प्रो. मंजू ने कार्यक्रम में शिरकत की व निर्णायक मंडल की भूमिका भी निभाई।