फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mason dies after being hit by Haryana Roadways bus

Ambala News: हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by Haryana Roadways bus
अंबाला। शहर से पैदल कैंट आ रहे राजमिस्त्री को हरियाणा रोडवेज की बस ने चपेट में ले लिया। इस कारण राजमिस्त्री की मौत हो गई। लालकुर्ती पुलिस ने राज मिस्त्री के शव को कैंट के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल चरणदास ने बताया कि बिहार के जिला मधेपुरा निवासी 24 वर्षीय जयचंद वीरवार की दोपहर शहर से कैंट की ओर पैदल आ रहा था। जैसे ही वह कालीपलटन पुल के पास पहुंचा तो चंडीगढ़ से कैंट आ रही हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम डिपो की बस ने जयचंद को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक जयचंद के भाई की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed