फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mason dies after being hit by car

Ambala News: कार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by car
अंबाला। सीवन माजरा से अधोया चौक के बीच काम से लौटते वक्त कार की चपेट में आकर बाइक सवार कंबासी गांव निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री महिंद्र पाल की मौत हो गई। हादसे के समय कार का शीशा बाइक के हैंडल से टकरा गया और बाइक अनियंत्रित होकर सीधा सड़क किनारे बग्गी से टकरा गई।
विज्ञापन

कंबासी गांव निवासी राजमिस्त्री महिंद्र पाल के भतीजे अक्षय की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वह भी अपने चाचा महिंद्र पाल के साथ काम करता था। इन दिनों उसके चाचा ने यमुनानगर में ठेका लिया था। शनिवार शाम सवा छह बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने चाचा के साथ गांव से कंबासी गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सीवन माजरा से अधोया चौक के बीच नर्सरी के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को क्रॉस करते समय कार का शीशा बाइक के हैंडल से टकरा गया। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी बग्गी में जा टकराई। टक्कर लगते ही वह और उसका चाचा महिंद्र पाल बग्गी में जा गिर गए। हादसे में चाचा को छाती व शरीर पर काफी चोटें आई। रुकने के बाद भीड़ जमा होने पर कार चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed