फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Martyrdom of martyrs still inspires: Vij

शहीदों की शहादत आज भी देती है प्रेरणा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom of martyrs still inspires: Vij
अंबाला। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज भी ऐसे नाम हैं जो हम सभी को प्रेरणा देते हैं। यह नाम बताते हैं कि आजादी हमें यूं ही नहीं, बल्कि बहुत कुर्बानी देकर मिली है और हमें इस देश को संभाल एवं संवार कर रखना चाहिए और इसे मजबूत बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उक्त जानकारी हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने दी। विज शनिवार को शहीदी दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी के लघु सचिवालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन अंग्रेज हकुमत जोकि इतना डरती थी कि निर्धारित समय से भी पहले उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी।
विज्ञापन

इनकी शहादत से सारे हिंदुस्तान में इंकलाब, भारत माता की जय के नारों की सुनामी आ गई। घरों में युवाओं और समस्त हिंदुस्तानियों की रगों में रक्त दौड़ने लगा और इससे डरकर 15 अगस्त 1947 में अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए। इससे पहले पूर्व मंत्री अनिल विज ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या के मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिंपल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान के अलावा संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा और श्याम सुंदर अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed