फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Martyrdom Day of Shri Guru Arjan Dev Ji Maharaj was celebrated with reverence.

Ambala News: श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व

Fri, 19 Jun 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Jun 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Shri Guru Arjan Dev Ji Maharaj was celebrated with reverence.
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में नाम सिमरण करती संगत। संवाद
अंबाला। शहीदों के सरताज, शांति के पुंज और मानवता के मसीहा पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व गुरुवार को अंबाला सहित समूचे क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक समागमों का आयोजन हुआ। इसमें नतमस्तक होने के लिए सुबह ही गुरु घरों में संगत की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

गुरु पर्व के उपलक्ष्य में छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में पिछले दो दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग गुरुवार को विधिवत रूप से डाले गए। गुरुवाणी के निरंतर पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भोग के उपरांत मुख्य ग्रंथी स. सुरजीत सिह द्वारा अरदास की गई। इसमें विश्व शांति और सभी के सुख के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद साध-संगत ने सामूहिक रूप से नाम सिमरण किया।
विज्ञापन

समागम के दौरान कीर्तनी जत्थों सहित सहारनपुर से आए कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन और उनकी अद्वितीय शहादत के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। रागी जत्थों द्वारा सुनाए गए गुरबाणी कीर्तन ने संगत को निहाल कर दिया। कथा के माध्यम से गुरु साहिब के तेरा कीया मीठा लागे के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
शहादत की याद में लगाई गईं मीठे जल की छबीलें
गुरु साहिब की शहादत की याद में जगह-जगह मीठे जल की छबीलें लगाई गईं। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को ठंडा और मीठा जल पिलाकर गुरु साहिब के परोपकारी जीवन के संदेश को जीवंत किया गया। वहीं, गुरुद्वारों में अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. हरबंस सिंह सिद्धू सहित सचिव प्रीतपाल सिंह और एचएसजीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष स.सुदर्शन सिंह सहगल भी गुरु घर में नतमस्तक हुए।


बॉक्स
गुरुद्वारा सिंह सभा में सजा दीवान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में शहीदों के सरताज, शांति के पुंज व बाणी के बोहिथ श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह व रागी फरिंद्र पाल गुलियानी ने शबद कीर्तन व गुरु इतिहास के माध्यम से संगत को निहाल किया। वक्ताओं ने गुरु साहिब के जीवन से अहंकार त्यागकर निष्काम सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान सुरजीत कपूर, उप प्रधान राजा भाटिया, डॉ. गुरचरण सिंह, सतनाम भाटिया, मनोहर लाल चानना समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed