फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married women murdered in the dark of night, case filed against 3 including husband

विवाहिता की रात के अंधेरे में हत्या, पति सहित 3 पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Married women murdered in the dark of night, case filed against 3 including husband
साहा। बिहटा गांव में विवाहिता की हत्या कर उसके शव का रातों रात अंतिम संस्कार कर दिया। रात में गांव के लोगों ने श्मशान में चिता जलती देखी तो साहा पुलिस को सूचित किया। पुलिस श्मशान घाट में पहुंची लेकिन तब तक चिता जल चुकी थी। सुबह होते ही विवाहिता प्रीति के पति ने अपने ससुर शामली निवासी उत्तर प्रदेश को फोन पर सूचित किया कि उसकी बेटी की अचानक मौत हो गई है। विवाहिता के पिता अशोक कुमार हरियाणा में आने की अनुमति में देरी के कारण दोपहर में साहा थाना में पहुंचे। अशोक कुमार निवासी शामली ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर अपना गुनाह छिपाने के लिए रात में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अगर उसकी बेटी की मृत्यु हुई होती तो संस्कार से पहले उन्हें आरोपियों ने क्यों नहीं बताया। साहा पुलिस ने मृतक प्रीति के पिता अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर हत्या व दहेज का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिहटा निवासी इशपाल के बेटे गुलशन की शादी शामली निवासी अशोक कुमार की बेटी प्रीति से हुई थी। पिता के आरोप हैं कि शादी के कुछ साल तो ठीक चला लेकिन बाद में पति गुलशन, ससुर जयपाल व सास सुदेश रानी दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारा पीटा जाता। कई बार इस बारे पंचायत भी हुई। लेकिन वह अपनी आदतों से आज नहीं आए। प्रीति के पास दो छोटे बच्चे हैं। रविवार सुबह उनके पास फोन आया कि प्रीति की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह गांव मेंं पहुंच जाएं। अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण पहले उन्होंने प्रशासन से हरियाणा में आने की प्रमिशन ली। जिस कारण बिहटा में आने पर उनको देरी हो गई। आकर देखा तो वही हुआ जिस का उनको शक था। साहा पुलिस ने मृतक प्रीति के पिता अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर हत्या व दहेज की धारा के तहत प्रीति के पति गुलशन, ससुर इसपाल व सुदेश रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed