फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman's death, case of dowry harassment on five including husband

Ambala News: विवाहिता की मौत, पति सहित पांच पर दहेज प्रताड़ना का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, case of dowry harassment on five including husband
अंबाला। ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित व मानसिक रूप से परेशान करने पर विवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। मृतका की मां लाबो देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति पंकज कुमार, जेठ अशोक कुमार, सास महिंद्रो देवी, ननद बबली, ब्राह्मण माजरा निवासी ननद सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित गांव बहलौली निवासी लाबो देवी ने बताया कि बेटी सुषमा रानी की शादी पांच मार्च 2023 को जगाधरी के गांव पौंटी निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। लड़की की सास उसके साथ मारपीट करती थी। साथ ही कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करती थी। इसी कारण लड़की सदमे में रहने लगी। लड़की ने पहले ही सारी बात बता दी थी। इसके बावजूद वह घर बसाने के लिए रह रही थी।
विज्ञापन


12 मई 2023 को इसी कारण बेटा लड़की सुषमा रानी को ससुराल से गांव बहलौली ले आया था। अगले ही दिन तबीयत खराब होने पर उसे सिटी के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। वहां लड़की का उपचार करीब 10 दिन तक चला। छुट्टी मिलने के बाद 14 जून को अचानक तबीयत बिगड़ गई और शहजादपुर से डॉक्टर ने सिटी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। 15 जून को चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया था जहां पर उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लड़की की मौत उसके पति, जेठ, सास, ननद, ब्राह्मण माजरा निवासी सुषमा द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त करने के कारण व मानसिक तौर पर परेशान करने से बीमार होने के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed