फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman's body found hanging, murder charge

Ambala News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder charge
नारायणगढ़। कुराली गांव में जगाधरी निवासी मुखर्जी पार्क निवासी विवाहिता नैना का शव अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता रोहित सैनी ने बेटी के पति, सास और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाए है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पति गौरव सैनी, सास गुरमीत कौर व देवर सौरभ पर दहेज के लिए हत्या करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नारायणगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

21 अप्रैल को ही परेशान न करने की बात बोलकर लाए थे ससुराल : मृतक के पिता जगाधरी के मुखर्जी पार्क निवासी रोहित सैनी ने बताया कि अपनी पुत्री नैना की शादी वर्ष 2018 में कुराली गांव निवासी गौरव सैनी के साथ की थी। उनका एक 6 साल का बेटा आरव भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास गुरमीत कौर, देवर सौरभ और पति गौरव बेटी को कम दहेज लाने और शादी में कार न देने को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

झगड़ों से तंग आकर नैना एक महीने पहले अपने मायके आ गई थी। 20 दिन बाद ही पति गौरव अपने जीजा के साथ आकर बच्चे को अपने संग ले गया था। तभी से बेटी परेशान चल रही थी। 21 अप्रैल को पति गौरव अपने परिवार और गांव के मौजिज लोगों के साथ जगाधरी पहुंचा था। आश्वासन दिया कि वह भविष्य में उसे परेशान नहीं करेंगे। भरोसे में आकर नैना उसी रात उनके साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed