फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman was harassed and evicted from the house, case registered

विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला,ससुराल पक्ष के चार लोग नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman was harassed and evicted from the house, case registered
दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उन्हें घर से निकालने के आरोप में विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना नारायणगढ़ में ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंबाला को भेजी अपनी शिकायत में गांव हेमा माजरा तहसील मुलाना की एक युवती ने कहा है कि उसकी शादी 15 जुलाई 2019 को गांव पहाड़ीपुर तहसील बिलासपुर के एक युवक के साथ हुई थी तथा शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के, पति, देवर, सास तथा ससुर उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ मारपीट भी करते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार गत 4 मई को उसके पति व उसकी सास व ससुर तथा देवर ने उसे झाड़ू व डंडों के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश की, जिस पर वह जान बचाकर वहां से भागी। शिकायतकर्ता ने अपने पति पर नशा करने व चरित्रहीन होने का आरोप भी लगाया। नारायणगढ़ महिला थाना में पुलिस अधीक्षक अम्बाला से प्राप्त हुई विवाहिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति, देवर, सास तथा ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed