फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death case registered against husband and others

Ambala News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति सहित अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death case registered against husband and others
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। मौजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय महिला नीतू की सोमवार संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाए। मुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई नितिन कुमार की तहरीर पर पति राजेश कुमार, ससुर रामपाल, जेठ गुरमीत सिंह, सास रामेशो देवी और डुलियाना निवासी सुमन सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका नीतू के भाई यमुनानगर के बिलासपुर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन नीतू की शादी 7 दिसंबर 2023 को राजेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही नीतू के पति, ससुराल पक्ष व अन्य परिजन दहेज कम लाने को लेकर ताने कसने लगे और मारपीट करने लगे। परिजनों ने कई बार आपसी बातचीत व समझौते के जरिए मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। आरोप लगाया कि 11 नवंबर 2024 को नीतू ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद भी उसे बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। तीन दिन पहले फोन आया था कि ससुराल पक्ष वाले बाइक के लिए दबाव बना रहे हैं। 15 सितंबर को सूचना मिली कि नीतू की तबीयत खराब हो गई है। पूरा परिवार मुलाना एमएमयू अस्पताल पहुंचा तो मृत मिली। नीतू के पांव पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें पूरा शक है कि कम दहेज मिलने के चलते प्रताड़ना में लगी चोटें के कारण नीतू की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed