{"_id":"695ac9b9a1ffda966c0446c7","slug":"married-woman-beaten-for-car-and-rs-50-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1001-155854-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विवाहिता को कार और 50 लाख रुपये के लिए पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विवाहिता को कार और 50 लाख रुपये के लिए पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। गोयल कोल्ड स्टोर के पास रहने वाली एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने 50 लाख की नकदी और कार के लिए पीटा। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जेठानी ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे बच्चे सहित रात के अंधेरे में घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले यमुनानगर के महिलावाली निवासी बलविंद्र सिंह के साथ सिख रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति बलविंद्र, ससुर मुखत्यार सिंह, सास बिमल कौर, जेठ सुखजिंद्र सिंह और जेठानी पिंकी उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष लगातार मायके से 50 लाख रुपये और एक लग्जरी कार लाने का दबाव बना रहा था।