Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markets come alive; customers flock to purchase gold, silver, and utensils.

Ambala News: बाजारों में छाई रौनक, सोने-चांदी और बर्तन खरीदने के लिए उमड़े ग्राहक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Markets come alive; customers flock to purchase gold, silver, and utensils.
अंबाला छावनी में सुनार की दुकान पर धनतेरस को लेकर सोने चांदी की बुकिंग कराते ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिवाली उत्सव की शुरुआत के साथ शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। बेहतर कारोबार की उम्मीद से सर्राफा और बर्तन बाजारों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी और सामान की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों ने वीरवार को ही दुकानों पर पहुंचकर सोने-चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और बर्तनों की अग्रिम बुकिंग करानी शुरू कर दी।
सर्राफा बाजार में इस बार पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ कलात्मक वस्तुओं को लोग पसंद कर रहे हैं। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। ज्वेलर्स विपिन ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों में खासा आकर्षण है। लोग चांदी की हटरी, सिक्के, लोटा, गिलास और पानी की बोतल के अलावा राम दरबार, खाटू श्याम व राधा-कृष्ण की सुंदर कलात्मक मूर्तियों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। अधिकांश लोग धनतेरस के शुभ दिन ही इनकी डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन

सुनार गौरव ने बताया कि ग्राहक मुख्य रूप से चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और सिक्कों में रुचि दिखा रहे हैं। कई ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर डिजाइन और भाव की जानकारी ले रहे हैं। लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन ही इन पवित्र वस्तुओं की खरीदारी और घर लाना शुभ होता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्राहक शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर ही सोने व चांदी के आभूषणों की सीधी खरीदारी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन बाजार भी सज-धजकर पूरी तरह तैयार हैं। बर्तन कारोबारी सुधीर जिंदल ने बताया कि धनतेरस पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुकानों में स्टील, तांबा और पीतल के बर्तनों का नया व आकर्षक स्टॉक सजाया गया है। व्यापारियों को पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार को धनतेरस के पावन अवसर पर दिनभर बाजारों में जमकर धन-वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed