फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markanda is in spate due to rain in the mountains

Ambala News: पहाड़ों पर बारिश से मारकंडा उफान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Markanda is in spate due to rain in the mountains
सैहला में डूबी फसल। संवाद
मुलाना (अंबाला)। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को मारकंडा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर शनिवार को अधिकतम स्तर 7.7 फीट करीब 31 हजार क्यूसेक तक गया था जो दोपहर को घटना भी शुरू हो गया था लेकिन रविवार सुबह फिर से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और दोपहर साढ़े 12 बजे यह 7.8 फीट पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

उस समय नदी में करीब 32 हजार क्यूसेक पानी था। सिंचाई विभाग नदी की हर स्थिति पर नजर जमाए था, जो जलस्तर कालाअंब में मारकंडा नदी का सुबह करीब आठ बजे 11 फीट था वो जलस्तर घटकर दोपहर साढ़े 12 बजे करीब पांच फीट रह गया था। इससे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। रुण नदी में करीब 20 हजार क्यूसेक पानी आने से मुलाना में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ता गया। ये शाम चार बजे 8.8 फीट करीब 41300 क्यूसेक तक जा पहुंचा। इसके बाद पांच बजे जलस्तर 9.3 फीट 45000 क्यूसेक तक और शाम छह बजे 10 फीट यानी 49073 क्यूसेक तक पहुंच गया था जोकि इस वर्ष का अधिकतम जलस्तर है। जबकि कालाआम्ब में मारकंडा नदी का जलस्तर घटकर करीब तीन फीट रह गया था।
विज्ञापन


नकटी नदी ने मचाया उत्पात

बारिश के चलते नकटी नदी भी उफान पर आ गई। इससे सैहला गांव के कई एकड़ फसलों को नुकसान हुआ। नदी में पानी का तेज बहाव गांव की सड़क तक भी पहुंच गया था। स्थानीय निवासी वाले भीम सिंह और देव राणा ने बताया कि शनिवार और रविवार को नकटी नदी के तेज बहाव ने गांव में कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ-साथ मारकंडा नदी के पानी ने भी जफरपुर गांव व हेमा माजरा गांव तक मार की है। वहीं, नदी किनारे कई खेतों में भी मारकंडा नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed