फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markanda flowed above the danger mark, Begna also showed its fierce form

Ambala News: मारकंडा खतरे के निशान से उपर बही, बेगना ने भी दिखाया रौद्र रूप

Sat, 30 Aug 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Markanda flowed above the danger mark, Begna also showed its fierce form
हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

मुलाना। पहाड़ों में बारिश का असर शुक्रवार को मुलाना में दिखाई दिया। यहां मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 10 फीट को पार कर गया। इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मारकंडा नदी ने खतरे के निशान को पार किया है। शुक्रवार को दोपहर 2 :40 बजे मारकंडा नदी में रिकार्ड जलस्तर 10.6 फीट करीब 52600 क्यूसेक दर्ज किया गया। हालांकि करीब 20 मिनट बाद ही जलस्तर घटने लगा, जिससे मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों से फसलों को प्रभावित करते हुए हेमामाजरा गांव की फिरनी और मुलाना हेमामाजरा रोड से गुजरने लगा, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में पहले ही बारिश पानी भरा हुआ है, जिसके बाद मारकंडा नदी के पानी आने से फसलें प्रभावित हुई हैं।
मारकंडा नदी के पानी के साथ काफी गाद आती है जोकि फसलों के लिए सही नहीं है। शुक्रवार शाम 5 बजे भी मारकंडा नदी का जलस्तर चेतावनी वाले स्तर 9 फीट पर 43200 क्यूसेक के साथ दर्ज किया गया। मारकंडा नदी के उफान पर आने पर हेमामाजरा, घेलड़ी, सोहाना, तंदवाल, जफरपुर, अल्यासपुर सहित अन्य गांवों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बेगना नदी उफान पर, गोला गांव में घुसा पानी

उधर शुक्रवार को बेगना नदी भी उफान पर रही। जलस्तर को करीब 25000 क्यूसेक दर्ज किया गया जिससे गोला गांव में नदी का पानी घुस गया। पानी का स्तर गांव में लगातार बढ़ता गया और गांव गलियां जलमग्न हो गई, इसके साथ ही कई घरों में भी पानी घुस गया। नहौनी, टमनौली, गोला, गोली सहित अन्य फसलों को भी बेगना नदी ने प्रभावित किया। बेगना नदी के उफान पर होने से गोला गांव में इस सीजन 4 से 5 बार पानी ने मार की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को यहां का स्थायी समाधान करना चाहिए। हर बार गांव में पानी आने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

हेमामाजरा गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed