फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mandis are expected to be empty by May 1, lifting has increased rapidly

Ambala News: एक मई तक मंडियों खाली होने की उम्मीद, उठान में दिखी तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Mandis are expected to be empty by May 1, lifting has increased rapidly
अंबाला सिटी। इन दिनों मंडियों में आवक लगातार घटती जा रही है। जिस कारण उठान को भी तेजी मिल रही है। इसी रफ्तार से काम चला तो एक मई तक मंडियां लगभग खाली हो जाएंगी। जिला अंबाला में अभी तक 23 लाख 95 हजार 335 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 22 लाख 36 हजार 320 क्विंटल की खरीद हुई है तो वहीं इसमें से 14 लाख क्विंटल गेहूं का उठान पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

उठान के कारण भुगतान में भी तेजी देखने को मिली है। अंबाला सिटी और शहजादपुर अनाज मंडी में 51.69 करोड़ में से 36.9 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा हो चुका है। कुल भुगतान को देखें तो एजेंसियों द्वारा अभी तक 337.6 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

अभी तक मंडियों में उठान की स्थिति
अंबाला छावनी से 110000 क्विंटल , अंबाला शहर से 396350 क्विंटल, नन्यौला मंडी से 54930 क्विंटल, मुलाना मंडी से 152000 क्विंटल, साहा मंडी से 115700 क्विंटल, बराड़ा मंडी से 150000 क्विंटल गेहूं उठाया जा चुका है। इसी के साथ केसरी मंडी से 24480 क्विंटल, सरधेड़ी मंडी से 29000 क्विंटल, उगाला मंडी से20960 क्विंटल, तलहेड़ी मंडी से 68850 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 107300 क्विंटल, कड़ासन मंडी से 39000 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 160480 क्विंटल, बेरखेड़ी मंडी 23000 क्विंटल व भरेड़ीकलां से 22500 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाई का काम पूरा
अब खेतों से 99 प्रतिशत कटाई का काम पूरा हो चुका है। इसके चलते आवक में भी कमी देखने को मिली है। रोजाना गेहूं की आवक 10 से 20 हजार क्विंटल घटती जा रही है। तो वहीं नमी भी अब निर्धारित से कम है। जिस कारण खरीद भी तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed