फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man demanding ransom of lakhs on mobile caught

Ambala News: मोबाइल पर लाखों की फिरौती मांगने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Man demanding ransom of lakhs on mobile caught
अंबाला। थाना महेशनगर में दर्ज मोबाइल पर फोन करके व्यक्ति से तीस लाख की फिरौती मांगने व रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले को सीआईए-1 की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बीडी फ्लोर मिल के पीछे करधान रोड निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता छावनी की एकता विहार कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने करधान चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 और 29 अगस्त 2024 को उसके फोन पर फोन आया था। आरोपी ने उससे 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रुपये ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईए-1 को दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed