फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Main arms supplier arrested from Saharanpur.

Ambala News: सहारनपुर से मुख्य हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Main arms supplier arrested from Saharanpur.
अरोपी सचिन को पकड़े हुए सीआईए 2 स्टाफ। पुलिस
, वारदात में प्रयोग पिस्टल और गाड़ी बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। थाना पड़ाव के अंतर्गत गांव दुखेड़ी में हुई फायरिंग की वारदात में सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने न केवल वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन बरामद कर लिया है, बल्कि उत्तर प्रदेश से मुख्य असला सप्लायर को भी दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए- 2 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि दुखेड़ी गोलीकांड के मुख्य आरोपी दुखेड़ी निवासी अंकित को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी अंकित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल, मैगजीन और घटना के बाद भागने में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी अंकित को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
आरोपी अंकित से मिली लीड के आधार पर सीआईए-2 की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना बड़गांव के अंतर्गत आने वाले गांव मिर्जापुर में छापेमारी की। पुलिस ने मुख्य असला सप्लायर सचिन को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, सचिन ने ही मुख्य आरोपी अंकित को वारदात के लिए अवैध हथियार मुहैया कराया था। पुलिस ने आरोपी सचिन को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क और अन्य वारदातों को लेकर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रंजिश में पड़ोसी को मारी थी गोली
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी अंकित और घायल केशव दोनों पड़ोसी हैं और एक ही गांव दुखेड़ी के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते अंकित ने केशव पर फायरिंग कर दी थी। वारदात के बाद थाना पड़ाव में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। सीआईए-02 प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मामले में संलिप्त किसी भी अन्य आरोपी या मददगार को बख्शा नहीं जाएगा। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed