फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Main accused in gold theft case arrested

Ambala News: सोना चोरी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Main accused in gold theft case arrested
जलबेड़ा। नग्गल थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 8 अक्तूबर को शिकायतकर्ता बीरा सिंह ने नग्गल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सुल्तान सिंह ने उनके बक्से का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए हैं। नग्गल थाने के सहायक उप निरीक्षक जनक राज और प्रगट सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मैहला गांव निवासी सुल्तान सिंह को काबू किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ा मुंदरियां और दो टिक्के बरामद किए गए। आरोपी ने यह जेवरात इस्माइलाबाद के पास कैपरी गोल्ड लोन के पास गिरवी रख दिए थे, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक कर अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed