फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahinder Pal Raina became the head of Shri Sanatan Dharma Shiv Mandir Sabha

Ambala News: महिंदर पाल रैना बने श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mahinder Pal Raina became the head of Shri Sanatan Dharma Shiv Mandir Sabha
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में चुनाव के बाद लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते प्रधान व अन्य प
अंबाला। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के चुनाव रविवार को लालकुर्ती बाजार में संपन्न हो गए, इसमें महिंदर पाल रैना को प्रधान पद के लिए चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप कुमार गर्ग को 48 वोटों से शिकस्त दी, जबकि संदीप को 29 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी प्रकार उपप्रधान मनोज कुमार शर्मा को 39 वोट मिले और नवीन यादव को 38, महासचिव राजिंदर अरोड़ा को 43 व विरेंद्र आर्य को 32, कोषाध्यक्ष विद्या सागर गुप्ता को 47 व विनोद गुप्ता को 30, सचिव अमनदीप को 49 व अरुण यादव को 28 वोट मिले। सभा के 83 सदस्यों में से 77 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि दो वोट मुहर न लगने के कारण रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ललित जैन ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed