फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahi secured the first position by scoring 497 marks

Ambala News: माही ने 497 अंक हासिल कर पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mahi secured the first position by scoring 497 marks
497 अंक हासिल कर प्रदेश में स्थान बनाने वाली अंबाला की माही।
अंबाला। दसवीं में प्रदेश में पहले चार में स्थान बनाने वाली माही ने 500 में से 497 अंक हासिल किए। माही ने बताया कि वह डाॅक्टर बनाना चाहती हैं और इस लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत करने के लिए भी तैयार हैै। अभी तक माही के पास अपना मोबाइल फोन नहीं है। इसी कारण से वह सोशल मीडिया से दूर रहीं। वह इस कारण से अपनी जीत का प्रमुख हिस्सा बताती हैं। माही ने बिना ट्यूशन के ही यह सफलता पाई है। चाचा मनीष ने बताया कि माही पढ़ाई में शुरू से ही होशियार है।
विज्ञापन

500 में से 497 अंक
हिंदी 98, अंग्रेजी 99, गणित 100, पंजाबी 100, सामाजिक विज्ञान 99, विज्ञान 99।
माही के पिता गुरजीत सिंह के पिता अमेरिका में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता मोनिका गृहिणी हैं।
टिप्स
माही ने बताया कि उन्होंने बिना की ट्यूशन के सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है। वह शाम को साढ़े पांच बजे पढ़ने बैठ जाती थी और रात्रि के एक बजे तक लगातार पढ़ती थी। इस दौरान बीच में आधे घंटे रात्रि भाेज के लिए समय निकालती थीं। जब परीक्षा पास आई तो शादी व अन्य कार्यक्रमों से भी दूरी बना ली थी। माही का कहना है कि लक्ष्य पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। वह अपने भविष्य को लेकर बहुत मेहनत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य
माही ने बताया कि उसने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय लिया है। वह चिकित्सक बनाना चाहती हैं और इस लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत करने को भी तैयार हैै। अभी तक उनके पास अपना मोबाइल फोन नहीं है। यह उनकी जीत का प्रमुख हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed