फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahavir of Shandkha with one kg of opium caught

एक किलो अफीम सहित संभालखा का महावीर दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mahavir of Shandkha with one kg of opium caught
अंबाला। नशा तस्करी के मामले में सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने आरोपी महावीर सिंह निवासी संभालखा गांव थाना साहा को एक किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। अफीम की कीमत 10 से 12 लाख रुपये है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने खुड्डा गांव के मोड़ के पास से उसे काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी वर्ष 2010 से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। उसके विरुद्ध थाना गोबिंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब में वर्ष 2010 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तस्करी का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी चार वर्ष जेल में रहकर आया है। इसके अतिरिक्त थाना साहा में आरोपी के विरुद्ध छह मामले आबकारी अधिनियम व एक मामला लड़ाई-झगड़े का अंकित होना पाया गया। एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान एक जनवरी से लेकर 11 अक्तूबर तक 104 मामले दर्ज करते हुए 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed