फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahatma Gandhi awakened the spirit of Swadeshi, Swabhasha and Swaraj

महात्मा गांधी ने स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की जगाई अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi awakened the spirit of Swadeshi, Swabhasha and Swaraj
अंबाला सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन शहर में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रोहित जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव भारतवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, बल्कि यह वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है। आज भी देश के कण-कण में गांधीवादी विचारधारा जीवित है। जैन ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा देश की रक्षा करेगी। गांधीवादी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष तरुण चुघ, बलविंदर पुनिया, राज कुमार गामा, जिला सेवा दल अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुल्लू, दविंदर वर्मा, दविंदर बजाज, राज रानी, एमसी मेघा इशु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

महात्मा गांधी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा : अर्जुन धीमान
अंबाला सिटी। रविवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अर्जुन धीमान ने अपनी टीम सहित महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जरूरतमंद लोगों में फल आदि बांटे गए। इस दौरान अर्जुन धीमान ने कहा महात्मा गांधी भारत को आजाद करवाने के लिए कई बार जेल गए। महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। उस दौरान महात्मा गांधी को यातनाएं झेलनी पड़ी। अंग्रेज लोगों को यातनाएं देकर प्रताड़ित करते थे। तब महात्मा गांधी ने संकल्प लिया कि वह भारत को किसी भी सूरत में अंग्रेजों के जुल्मों से मुक्त करवाएंगें। इस मौके पर आशुतोष धीमान, जनादन ठाकुर, मनोहर लाल, सुरेंद्र राणा, शैलेंद्र, रोमी, जस्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को बापू के विचारों से करवाया अवगत
अंबाला। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी अर्शदीप कौर के मार्गदर्शन में शिवाय युवा विकास मंडल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। शिवाय युवा विकास मंडल की प्रधान सुनैना गुप्ता ने युवाओं को गांधी के विचारों से परिचित करवाते हुए उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं को उनके विचारों पर चलने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर गांव के मुखिया हरविंदर, मंडल के सदस्य इमरान, भुवनेश, वंश, गुलजार, जीविका, सिमरन, रोनित, श्रृष्टि, योगीता, ऋषभ, गौरव और अक्षय आदि युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed