फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Made children solve mathematics questions and asked them to identify colours.

हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ, दूसरे राज्य कर रहे अनुसरण : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Made children solve mathematics questions and asked them to identify colours.
अंबाला। हरियाणा की खेल नीति सारे देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। हरियाणा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है और इसके साथ नौकरी दिए जाने का भी प्रावधान है। ये जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। गृह मंत्री शुक्रवार की देर सांय अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हाल में 37 वीं नेशनल गेम्स में जिम्नास्टिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे थे। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर अंबाला छावनी के एसडीएम सतिंद्र सिवाच, जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि खेल हमारा शौक ही नहीं बल्कि यह हमारी आवश्यकता है क्योंकि युवाओं की जो सकारात्मक उर्जा है, वह कहीं भटक ना जाएं। जिस प्रकार से आज नशे का बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव हो रहा है। ऐसे समय में युवाओं को नशे से बाहर लाने के लिए खेल ही एक बड़ा उत्तम साधन है। वह मानते हैं कि खिलाड़ी स्वस्थ व तंदरुस्त रहेगा तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है और बुराइयों को अपने पास भी नहीं आने देता। नेशनल गेम्स जिम्नास्टिक में अंबाला के योगेश्वर सिंह ने तीन स्वर्ण पदक व दो कांस्य पदक तथा साहिल यादव व रोहित कुमार ने एक-एक कांस्य पदक जीतकर अंबाला का नाम रोशन करने का काम किया है। गृह मंत्री अनिल विज ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने योगेश्वर सिंह को एक लाख एवं अन्य दो खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed