{"_id":"68ded07623b589eb3009b4c4","slug":"maa-durga-puja-and-shri-ram-katha-program-concluded-ambala-news-c-36-1-amb1003-150784-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मां दुर्गा पूजा व श्रीराम कथा कार्यक्रम का समापन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मां दुर्गा पूजा व श्रीराम कथा कार्यक्रम का समापन हुआ
Fri, 03 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के मिलाप नगर बादशाही बाग में नवरात्र के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा पूजा व श्रीराम कथा कार्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री सनातन प्रचार मंडल के तत्वावधान में मिलाप नगर बादशाही बाग में नवरात्र के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा पूजा व श्रीराम कथा कार्यक्रम का समापन हो गया। इस पावन अवसर पर संगठन के संरक्षक आचार्य सनातन चैतन्य महाराज का कथा स्थल पर आगमन हुआ। संगठन के सदस्यों ने मंच पर महाराज का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। आचार्य सनातन चैतन्य ने कहा कि इस धार्मिक संस्था की ओर से यह चौथा नवरात्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य ने सभी कार्यक्रम सहयोगियों एवं चरण पादुका सेवा करने वाले बच्चों, कथा व्यास पंडित ओंकार नाथ द्विवेदी और उनके टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन प्रधान रामप्रसाद तिवारी, कथा व्यास संरक्षक आचार्य, परायण कर्ता पंडित रविंद्रनाथ तिवारी, पंडित देवी प्रसाद मौजूद रहे। अंत में मां भगवती व श्री रामायण की आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।