फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Love affair case in Ambala, Lover strangled to death, servant raised alarm after seeing blood stained body

अंबाला में प्रेम प्रसंग का मामला: प्रेमी की गंड़ासी मारकर हत्या, नौकर ने खून से सना शव देखकर शोर मचाया

Tue, 26 Sep 2023 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

अंबाला पुलिस को मृतक रामशरण के मोबाइल पर देर रात एक नंबर से कॉल आई दिखी। पता करने पर वह एक महिला का नंबर निकला। जब महिला से पूछताछ की तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। पता लगा कि तीन बच्चों की मां की पहले प्रवीण से दोस्ती थी और वो नशा करता था।

विज्ञापन
Love affair case in Ambala, Lover strangled to death, servant raised alarm after seeing blood stained body
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला। न्यू टैगोर गार्डन स्थित टांगरी बांध रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर चारपाई पर सो रहे 45 वर्षीय इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रामशरण उर्फ काला की गंड़ासी मारकर हत्या कर दी। शातिर बदमाश ने मृतक के कान पर इतनी जोर से वार किया तो मृतक की आवाज तक नहीं निकली। उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आखिरी कॉल से हत्या की गुत्थी सुलझी
वारदात के बाद सुबह पांच बजे दुकान के भीतर सो रहा नौकर उठा तो खून से सना शव देखकर शोर मचाया। इलाका पुलिस और जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची और सुराग एकत्रित करने में जुट गई। पहले तो ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन मृतक के मोबाइल को खंगालते ही आखिरी कॉल से हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
विज्ञापन


रजिंश में की हत्या
मामला तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई। मृतक और आरोपी दोनों महिला से प्रेम करते थे। इसी बात पर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर मिली थी महिला की कॉल
पुलिस को मृतक रामशरण के मोबाइल पर देररात एक नंबर से कॉल आई दिखी। पता करने पर वह एक महिला का नंबर निकला। जब महिला से पूछताछ की तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। पता लगा कि तीन बच्चों की मां की पहले प्रवीण से दोस्ती थी और वो नशा करता था। फिर उसकी रामशरण से दोस्ती हो गई। ऐसे में प्रवीण और रामशरण के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। उस समय भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि रविवार रात को भी आरोपी का महिला से झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते रामशरण को मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति मजदूरी करता है।

बेटी कनाडा तो बेटा दिल्ली में कार्यरत

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। पति रामशरण डेयरी का काम करते थे, लेकिन डेयरी बंद करने के बाद पास में ही न्यू टैगोर गार्डन टांगरी बांध पर बिल्डिंग को तोड़कर दोबारा बना रहे थे, जिससे कि उसे किराये पर दे सकें। उनके पास एक बेटा जतिन है, जो दिल्ली में नौकरी करता है और बेटी भावना कनाडा में पढ़ रही है।

निर्माणाधीन भवन में 24 सितंबर को ही लेंटर डाला था। नौकर और पति नए भवन में सो गए थे। पति भवन के पास चारपाई बिछाकर सो रहे थे कि हमला हो गया। नौकर पानी की मोटर चलाने उठा तो शव देखा। बताया कि पति के एक महिला के चार-पांच साल से संबंध थे और सात माह पहले ही उसका पता लगा था। महिला के पहले प्रवीण से संबंध थे और इसी बात पर लड़ाई होती थी। पति को भी धमकी मिली थी।

मृतक के मोबाइल से पता चला कि महिला का दो व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमियों में आपसी रंजिश चल रही थी। आरोपी प्रवीण ने रामशरण की गंडासी मारकर हत्या कर दी। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
रामपाल, इंस्पेक्टर महेश नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed