फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Shri Jagannath Rath Yatra came out of Dhoom

Ambala News: धूम धाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Jagannath Rath Yatra came out of Dhoom
जगन्राथ रथयात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालू।
अंबाला सिटी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र और इस्काॅन प्रचार समिति के तत्वावधान में बुधवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

यह यात्रा रेलवे रोड के हनुमान मंदिर से शुरू होकर कपड़ा मार्केट, देव समाज कॉलेज रोड, शुक्लकुंड रोड, जगाधरी गेट, सिविल अस्पताल चौक से होते हुए सेक्टर सात के सामुदायिक केंद्र पर संपन्न हुई।
प्रधान नवीन मकौल ने बताया कि अंबाला शहर में यह रथ यात्रा इस्कॉन द्वारा गत 21 वर्षो से निकाली जा रही है। रथयात्रा में अंबाला शहर के स्थानीय और विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान सभी हरे कृष्णा, हरे रामा के जयकारों के साथ रथ को रस्सी से खींच रहे थे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से आए हुए भक्तों की टीम ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। पुरुष भक्त धोती कुर्ते में नजर आए ओर स्त्रियां साड़ी पहने हुई नजर आईं। रथयात्रा का भाव गोपियों की तरह भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा को अपने ह्रदय रूपी सिंहासन पर आरुढ़ करने जैसा है, ताकि भगवान हमारे हृदय में शाश्वत रूप से विराजमान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा का अंबाला शहर के बाजारों में भगतों की ओर से जगह-जगह किया गया। बांसों वाला चौंक ओर जगाधरी गेट पर विशेष रूप से छप्पन भोग अर्पण किए गए। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। यात्रा के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि धारा 163 लगने के चलते इस्कान समिति के प्रधान व सभी सदस्य एसपी अंबाला के पास अनुमति लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें अनुमति मिल गई। इस दौरान समिति के संरक्षक अनिल कपूर, विपिन अग्रवाल, चेयरमैन ललित चिटकार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed