फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Krishna's birth anniversary celebrated, devotees danced

Ambala News: भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's birth anniversary celebrated, devotees danced
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-9 स्थित अग्रवाल भवन में इस्कान प्रचार समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी, तब सभी देवता ब्रह्मा और शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे, तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा।
विज्ञापन

इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी न किसी रूप में उपस्थित रहना। जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया, तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। साक्षी गोपाल दास महाराज ने बताया कि इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है, तो यह सभी देवी-देवता भी वहां अवश्य आते हैं और भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि जब भगवान ने कृष्ण जन्म लिया था, तब पृथ्वी पर न जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भाग लेते हैं, वह कोई साधारण जीव नहीं होते, वह बहुत पुण्यात्मा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed