फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lok Sabha Elections 2024, Protest against BJP candidate Banto Kataria in Ambala

लोकसभा चुनाव 2024: अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का विरोध, किसानों से मांग पत्र लेकर जोड़े हाथ

Sat, 27 Apr 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Apr 2024 11:54 AM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि जब उनकी मांगें केंद्र सरकार के साथ थी तो उन्हें हरियाणा सरकार ने क्यों रोका।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024, Protest against BJP candidate Banto Kataria in Ambala
भाजपा की प्रत्याशी बंतो कटारिया - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला शहर के समीप स्थित गांव नग्गल में शनिवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी को किसानों के तीखे प्रश्नों का सामना करना पड़ गया। इस दौरान उन्होंने किसानों का मांग पत्र तो लिया मगर बार-बार किसानों के सामने हाथ जोड़तीं नजर आईं। वहीं कुछ भाजपा नेताओं के चेहरे पर हंसी थी तो इस पर सोशल मीडिया पर किसान कड़ी आपत्ति दर्ज करते नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी बंतो कटारिया डोर टू डोर प्रचार कर रहीं हैं। इसी कार्यक्रम के तहत वह शनिवार को गांव नग्गल में पहुंचीं थी। यहां पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसान नेताओं ने उन्हें रोक लिया। किसान नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी से तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। जिसमें किसान कह रह हैं कि जब उनकी मांगें केंद्र सरकार के साथ थी तो उन्हें हरियाणा सरकार ने क्यों रोका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में अभी तक कार्रवाई न होने को लेकर भी आरोप लगाए गए। इसके साथ ही किसानों ने कहा कि जब अंबाला में बाढ़ आई थी तब नेता कहां चले गए थे। इस दौरान बार-बार भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया किसानों के हाथ जोड़ती दिखाई दीं। इस दौरान परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी बार-बार किसानों को समझाते नजर आए। वह लिखित रूप से किसानों की मांगें मांगते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed