{"_id":"5e94a46b8ebc3e774e112fc6","slug":"lockdown-corona-cases-ambala-news-knl27907832","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 144 टीमें फील्ड में उतरी अब घर बैठे ही मिलेगा मुफ्त ईलाज और दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 144 टीमें फील्ड में उतरी अब घर बैठे ही मिलेगा मुफ्त ईलाज और दवा
विज्ञापन
जिलेवासियों के लिए सोमवार को दो राहत भरी खबर आई। पहला अब किसी भी व्यक्ति को छोटी-मोटी बीमारी के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने नहीं जाना पड़ेगा। खुद स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके दर पहुंचेंगी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 144 टीमें बनाकर मैदान में उतार दी। यह टीमें न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि गांव में भी जाएंगी। इनमें एक डाक्टर एक दवा देने वाला और तीसरा व्यक्ति सूचना देने वाला होगा। दूसरा जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव पंजाब के गुरप्रीत को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब अंबाला में 4 कोरोना पॉजिटिव केस ही हैं। एक पीजीआई है जबकि एक डिस्चार्ज हो चुका है। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 92 टीमों ने 4332 मरीजों की जांच की।
हरियाणा रोडवेज की बसों में नहीं खुद के वाहनों में जाएंगी टीमें
स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी हरियाणा रोडवेज की बसों की मदद नहीं ली लेंगी। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसीलिए लिया ताकि लोग बसों को देखकर यह न समझें कि लॉक डाउन खुल गया है। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी-अपनी गाड़ियों में मौके पर जाएंगी। इसके बदले इनका जो भी ईंधन खप्त होगा वह विभाग मुहैया करवाएगा। इतना ही नहीं इन सभी की लोकेशन भी ट्रेस की जाएगी ताकि कोई भी ड्यूटी से कोताही न बरते।
सभी जरूरी दवाएं मौके पर मिलेंगी मुफ्त
यह मोबाइल टीमें अपने साथ सभी दवाएं भी लेकर चलेंगी। इनमें उल्टी, दस्तक, खांसी, बुखार, पेट-दर्द, किसी भी प्रकार का अन्य दर्द, बीपी, बुखार, एलर्जी या एंटी बायोटिक जोकि विभाग की सप्लाई में हैं सभी मौके पर ही निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।