{"_id":"64710c2a9bd39ab0950d3155","slug":"liver-cirrhosis-operation-at-atal-cancer-care-center-life-saved-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3953-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र में लीवर सिरोसिस का ऑपरेशन, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र में लीवर सिरोसिस का ऑपरेशन, बची जान
विज्ञापन
अंबाला। लीवर सिरोसिस का अंबाला के अटल कैंसर केयर केंद्र में सफल ऑपरेशन हुआ। इस दौरान खून की फूली नसों की पहचान करने के बाद रबड़ के छल्ले डालकर मरीज की जान बचाई।
यह ऑपरेशन एंडोस्कॉपी के जरिये गेस्ट्रोसर्जन डॉ. जितेंद्र चौहान और उनकी टीम ने किया। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि करीब आधा घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान बेहोशी के डॉक्टर वेद पाठक, नर्सिंग ऑफिसर गुरविंद्र, स्वाति, पूनम, दिव्या, ओटीए सुरेंद्र और मोहित शामिल रहे।
एंडोस्कॉपी में पता लगा खतरा
ग्रेस्ट्रो सर्जन डॉ. जितेंद्र ने बताया कि अंबाला कैंट की 55 वर्षीय सुंदरी देवी पिछले दो साल से परेशान थी और पीजीआई के चक्कर काट रही थी। कुछ समय पहले ही सुबह टायलेट में खून आने पर वह अस्पताल पहुंची थी। अल्ट्रासाउंड में लीवर खराब था और एंडोस्कॉपी की तो पता लगा कि खाने की नली और पेट के अंदर खून की नसें फूल गई थी। जो कभी भी फट सकती थी। ऐसा होता तो मरीज की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
गुजरात से स्पेशल लेकर लौटे हैं गेस्ट्रो सर्जन
गेस्ट्रो सर्जरी की एक साल की ट्रेनिंग लेकर गुजरात से आए हैं। ट्रेनिंग में कैंसर के मरीजों को स्टंट डालना, स्टंट निकालना, निगले सिक्के को निकालने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा एंडोस्कॉपी और क्लोस्कॉपी के बारे में हर जानकारी दी थी। लीवर सिरोसिस की बीमारी अत्याधिक शराब के सेवन से होती है।
लीवर सिरोसिस बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए बड़ी राहत है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से इस तरह की गंभीर बीमारियों का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल