फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   List of ward reservation released

आरक्षित वार्डों की लिस्ट जारी अब शुरू होगी चुनावी इम्तिहान की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
List of ward reservation released
नगर परिषद सदर के प्रस्तावित चुनाव के लिए आखिरकार सोमवार को 17 वार्ड आरक्षित कर दिए गए। इनमें से 9 वार्ड सामान्य महिला वर्ग, 2 वार्ड एससी महिला, 4 एससी और 2 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। केवल 14 वार्ड ही ओपन रह गए हैं। वार्ड आरक्षण के साथ ही अब चुनावी इम्तिहान की तैयारी शुरू हो जाएगी। विभिन्न राजनीति पार्टियों के नेताओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जैसे ही सोमवार को लिस्ट जारी हुई वैसे ही कई दिग्गजों के चेहरों पर मायूसी छा गई, क्योंकि जहां पहले से दिग्गज अपनी चुनावी रणनीति तैयार करके बैठे थे वह एरिया अब या तो महिला के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं या फिर अन्य वर्ग के लिए। जबकि दूसरे धड़ों ने इस लिस्ट के जारी होने के बाद राहत की सांस ली है, क्योंकि दिग्गजों के वार्ड आरक्षित श्रेणी में चले जाने के कारण अब उन्हें मौका मिल जाएगा। हालांकि वार्ड आरक्षित होने के बाद भी यह असमंजस बरकरार है कि चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित होगा या नहीं।
विज्ञापन

अब आगे क्या:
वार्ड आरक्षण के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी वोटर लिस्ट प्रकाशन और फिर अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन सूची जारी की जाएगी। इसमें नई वोट बनवाने का मौका भी मतदाताओं को दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी उसके बाद कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है। लेकिन इस प्रक्रिया में न्यूनतम 21 दिन लगने तय हैं। साथ ही जिस दिन भी चुनाव घोषित होंगे उसके बाद 21 से 23 दिन का समय मतदान करवाने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से तीन ने ठोंका चेयरपर्सन के लिए चुनाव का दावा
बेशक अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई, लेकिन कांग्रेस से तीन लोगों ने चेयरपर्सन का चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है। इनमें पूर्व पार्षद ओंकार नाथी, पूर्व चेयरपर्सन नीलम शर्मा और पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जसवाल शामिल है। हालांकि चुनावी तारीख तय होने तक इनकी संख्या 13 तक हो सकती हैं।
निश्चित तौर पर यदि चुनाव प्रत्यक्ष विधि से होता है तो मैंने चेयरमैन के लिए चुनाव लड़ना है। हमारा कांग्रेस पार्टी से भी आह्वान है कि यहां भी शहर नगर निगम की तर्ज पर पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़वाया जाए।

- ओंकार नाथी परुथी, महासचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
यदि चेयरपर्सन का चुनाव सीधे माध्यम से होता है तो पार्टी मुझे टिकट देगी तो मैं जरूर लडू़ंगा। यदि अप्रत्यक्ष तौर पर हुआ तो एमसी के लिए पक्का लडू़ंगा।
- सुधीर जसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर, कांग्रेसी।
निश्चित तौर पर यदि पार्टी टिकट देगी तो चेयरपर्सन का चुनाव मैंने जरूर लड़ना है। पहले भी जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और अब भी हमें जनता औ पार्टी दोनों से पूरी उम्मीद हैं।
- नीलम शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन नप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed